राज्य में मानसून लौटते ही गिरने लगा तापमान, 20 दिनों में दस्तक देगी ठंड

पटना। बिहार में एक ओर से मानसून अपनी विदाई की ओर है। दूसरी तरफ पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मानसून की विदाई के बाद 10 से 15 दिनों में सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, मानसून की विदाई तक कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज और कल उत्तर बिहार के एक-दो इलाके में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो अगले 15 से 20 दिनों में प्रदेश में ठंड की शुरूआत हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 अक्टूबर को राज्य के उत्तर भाग में आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है। विभाग के अनुसार यह बिहार में इस मानसून की एक तरह से आखिरी बारिश की स्थिति होगी। पटना समेत दक्षिण बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा।
पटना में बनी रहेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार पटना में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी बनी रहेगी। वहीं, शाम को मौसम में ठंडक रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार को सूर्योदय का समय सुबह 5:45 बजे और सूर्यास्त शाम 5:29 बजे होगा। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक 9 से 13 ङट/ऌ की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सुबह में कभी धूप-कभी बादल छाए रहेंगे। दोपहर में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार रविवार को 9 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें बक्सर, गोपालगंज, सीतामढ़ी, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, वैशाली शामिल हैं। वही पटना सहित 21 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। पटना का अधिकतम पारा 0.6 डिग्री चढ़कर 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

About Post Author

You may have missed