पापा बने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, घर पर लक्ष्मी का हुआ जन्म

  • तेजस्वी यादव को अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, आरजेडी नेताओं में खुशी का माहौल

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। बच्ची को हाथ में लिए एक फोटो भी पोस्ट किया है। इसमें तेजस्वी अपनी बेटी को दोनों हाथों में लिए निहार रहे हैं। ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा कि ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी दादा बन गए। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तेजस्वी ने कहा कि ‘ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।’ पूरा लालू परिवार फिलहाल दिल्ली में है। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के घर पोती हुई है। मतलब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बेटी के पिता बने हैं। 27 मार्च की सुबह तेजस्वी की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री ने बेटी को जन्म दिया। लालू परिवार के बाकी सदस्यों ने भी बेटी के आगमन पर खुशियां जाहिर कीं। तेजस्वी की बहन रोहणी आचार्य ने भी ट्वीट कर लिखा है कि, आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने। बता दे की बीते दिनों में लालू परिवार पर ईडी ने छापेमारी की थी। तब लालू यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी गर्भवती बहू राजश्री से भी पूछताछ की गई। जब राजश्री अस्पताल में भर्ती हुईं थी तो राबड़ी देवी भी आनन-फानन में दिल्ली गईं। तेजस्वी यादव की बेटी होने के बाद अब उसके नाम को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर लोग नन्ही परी के नाम भी सुझा रहे हैं।
तेजस्वी यादव को अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पिता बनते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें इसकी बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको एवं आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई तेजस्वी जी। बिटिया रानी को खूब सारा दुलार एवं आशीर्वाद। ईश्वर आपके परिवार को सदा खुश रखें।
आरजेडी नेताओं में खुशी का माहौल
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने इस बात की पुष्टि सोमवार सुबह अपने एक ट्वीट से की। रोहिणी के ट्वीट के करीब छह मिनट बाद तेजस्वी यादव का ट्वीट आज सुबह 9 बजकर 53 पर आया। पब्लिक डोमेन में ये जानकारी आने के बाद लालू परिवार के साथ आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है।

About Post Author

You may have missed