October 25, 2026

राजद के प्रशिक्षण शिविर पर तेजस्वी यादव ने कहा-जिस विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे, उसके लिए तैयारी जरूरी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से सब लोगों को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने व पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने समेत आदि सभी बातों से कार्यकतार्ओं को अवगत कराना है। इसलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

तेजस्वी ने कहा कि हम जिस विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं उस हिसाब से हम सबको तैयारी करनी पड़ेगी। यदि कोई भी प्रशिक्षण मिलता है तो वह जिंदगी भर काम आती है। यह प्रशिक्षण विधायकों के लिए नहीं है। इसमें सीमित लोग शामिल हो रहे हैं। इसमें भाषणबाजी थोड़े ही ना करना है। हमें तो संगठन का विस्तार करना है।

तेजस्वी ने बताया कि किस तरीके से आम लोगों का मुद्दा उठाया जाए, पंचायत स्तर से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाए आज के प्रशिक्षण शिविर में शामिल लोग इस पर अपनी बात रख रहे हैं। अभी देश में जो हालात हैं। जिन विचारधारा के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। उस हिसाब से हम सबकों अपनी तैयारी करनी पड़ेगी।

वही पंजाब की राजनीति पर तेजस्वी ने कहा कि पंजाब के मसले पर मुझे कुछ नहीं कहना है। जो इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे है वे पहले खुद को तो संभाल लें। वहीं, बिहार विधानसभा उप चुनाव पर कहा कि पहले एक सीट पर कांग्रेस लड़ी थी और एक सीट पर राजद। यह बेहद महत्वपूर्ण चुनाव है। महागठबंधन के लोग मिल बैठकर इस पर फैसला लेंगे।

उधर, भाजपा विधायक के फुफेरे भाई के घर से एके-47 मिलने पर कहा कि कई बार पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। इस मामले में लोग पकड़े भी गए थे। लेकिन सत्ता में बैठे लोग खुलकर इन्हें संरक्षण दे रहे है।हालांकि यह जांच का विषय है। जांच होनी चाहिए।

इससे पहले जो जांच हुई उसका नतीजा क्या हुआ यह सब जानते हैं। वहीं बिहार में कई जगहों पर हो रही छापेमारी पर तेजस्वी ने कहा कि सृजन घोटाले वालों का क्या हुआ। मूंछवाले चाचा, मंत्री अभी भी बेखौफ घूम रहे हैं। उन पर क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है।

 

You may have missed