तेज रफ्तार वाहन ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला,महिला की मौत 3 अन्य घायल

गया।प्रदेश में अनलॉक के दौरान सड़क हादसा के मामलों में वृद्धि होते जा रही है। आज प्रदेश के गया जिले में एक वाहन के तेज रफ्तार की चपेट में पूरा परिवार ही आ गया।इस घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई।वहीं तीन अन्य घायल लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।घटना इमामगंज-शेरघाटी मुख्य पथ पर लुटुआ थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने घर के बाहर एक ही परिवार के 4 लोग बैठे हुए थे।तभी तीव्र गति से अचानक आ रहे एक वाहन ने सबो को कुचल दिया।सड़क हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में घायल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना में जहां महिला की मौत हो गई,वहीं उनके बेटे तथा घर के अन्य दो युवतियां गंभीर रूप से घायल है।इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना आरंभ कर दिया है। सड़क जाम कर रहे लोग इस घटना में पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मुआवजे की मांग कर रहे थे।साथ ही इस घटना के लिए प्रशासन को दोषी ठहराते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

About Post Author

You may have missed