कैमूर में किसान की गोली मारकर हत्या, घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला, एसपी पहुंचे घटनास्थल पर

कैमूर।बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि विभिन्न जिलों में नित्य दिन संगीन वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।प्रदेश के कैमूर जिले में आज एक किसान की उस वक्त गोली मार के हत्या कर दी गई।जब वह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था।आरोपियों ने खेत में ट्रैक्टर चलाते वक्त ही किसान जितेंद्र सिंह को गोली मार दी।गोली लगने से किसान जितेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के सिकरा मोड़ के पास जितेंद्र सिंह अपने खेत पर ट्रैक्टर चला रहे थे।इसी दौरान उनके पड़ोसी रामेश्वर सिंह तथा अन्य लोग वहां आए।इसके बाद उन लोगों ने किसान पर गोलियां चला दी।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला के एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।इस संबंध में मृतक जितेंद्र सिंह के भाई रामदुलार सिंह ने बताया कि उनके भाई ने 4 वर्ष पूर्व एक जमीन खरीदा था।जिसको लेकर उनका विवाद चल रहा था।उन्होंने बताया कि जमीन उनके भाई के नाम से था।जिस पर आरोपी रामेश्वर सिंह अपना दावा जता रहा था।घटना के समय आरोपी रामेश्वर सिंह अन्य लोगों के साथ आया तथा उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

About Post Author

You may have missed