समस्तीपुर : नाव के किराया के नाम पर 10 रुपये वसूलने के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर। जिले के बिथान थाना के बनभौरा गांव में सोमवार की सुबह में नाव के किराया के नाम पर मात्र 10 रुपये वसूलने के विवाद में किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी। किशोर को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने घर के पास सड़क किनारे खड़ा था।

किशोर सिकिल यादव (17) बनभौरा गांव के ओमप्रकाश यादव का बेटा था। गांव में बाढ़ आई की वजह से आवागमन में नाव का सहारा लेना पड़ता है। जानकारी मिली है कि सिकिल यादव इन दिनों नाव चलाता था। वह लोगों से किराया लेकर नदी पार कराता था।

इस मामले में थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि रविवार शाम नाव के किराया मद में 10 रुपये लेने पर उसका एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर सुबह गोली मारकर उसकी हत्या की गई है।

गोली मारने वालों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि इन्क्वेस्ट रिपोर्ट बनाने के बाद मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में परिजन के आवेदन पर एफआईआर की जाएगी। दर्ज शिकायत की जांच के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

About Post Author

You may have missed