कैबिनेट विस्तार : टीम मोदी के नए चेहरे ! शाम 6 बजे शपथ ग्रहण समारोह, इन मंत्रियों का होगा प्रमोशन

सेंट्रल डेस्क । नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बुधवार की शाम छह बजे विस्तार होगा। इस बार के कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला और जी. किशन रेड्डी के नाम शामिल हैं।

वहीं मीडिया में खबर चल रही है कि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्चिनी चौबे ने इस्तीफा दिया है जिसकी अभी आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की गई है। मोदी कैबिनेट से हटेंगी बंगाल से मंत्री देबोश्री चौधरी। उनसे इस्तीफा देने को कहा गया है।

मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की थी। आज होने वाले शपथ ग्रहण से पहले भी पीएम मोदी ने अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा के साथ बैठक की है। इन नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई।

इसके अलावा पीएम मोदी से मिलने वाले अन्य लोगों में नारायण राणे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय भट्ट, भूपेंद्र यादव, शोभा करंदलाजे, प्रीतम मुंडे और मीनाक्षी लेखी, पशुपति पारस (लोक जनशक्ति पार्टी) और अनुप्रिया पटेल (अपना दल) शामिल हैं। बता दें कि 2019 में मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू के बाद यह पहला मौका है जब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है।

ये हैं 24 नए चेहरे

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सवार्नंद सोनेवाल
3. पशुपति नाथ पारस (लोजपा)
4. नारायण राणे
5. भूपेंद्र यादव
6. अनुप्रिया पटेल
7. कपिल पाटिल
8. मीनाक्षी लेखी
9. राहुल कसावा
10. अश्विनी वैष्णव
11. शांतनु ठाकुर (डब्लूबी)
12. विनोद सोनकर
13. पंकज चौधरी
14. आरसीपी सिंह (जदयू)
15. दिलेश्वर कामत (जदयू)
16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू)
17. रामनाथ ठाकुर (जदयू)
18. राजकुमार रंजन
19. बी एल वर्मा
20. अजय मिश्रा
21. हिना गावित
22. शोभा करंदलाजे
23. अजय भट्ट
24. प्रीतम मुंडा

About Post Author

You may have missed