गया रेलवे जंक्शन पर शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गया। बिहार के गया जिले में गया रेलवे जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या 7 के समीप फुट ओवर ब्रिज के नजदीक गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की ट्रेन से उतरते हीं गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। मृतक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम बुद्ध कॉलोनी मोहल्ले के रहने वाले राधेश्याम सिंह के बेटे नरेंद्र कुमार कुशवाहा (45) के रूप में की गई है। मृतक नरेंद्र कुमार औरंगाबाद जिले में टाउन ब्लॉक अतंर्गत हाई स्कूल में शिक्षक थे। हर रोज सुबह की ट्रेन से औरंगाबाद जाया करते थे और वहां से स्कूल की ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम की ट्रेन से वापस गया को लौटते थे। बताया जा रहा है कि ट्रेन भी आज काफी विलंब थी। रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि घटनास्थल से घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना के संबंध में सिटी ऊरढ पारसनाथ साहू ने बताया। डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कॉलोनी के रहने वाले पैसे से सरकारी शिक्षक की रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह औरंगाबाद में +2 स्कूल में शिक्षक थे। ऊरढ ने बताया कि उन्हें नजदीक से सिर में पीछे से गोली मारी गई है।उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को घटना की सूचना दे दी है। मृतक के परिजन भी गया जंक्शन पर रेल थाना को पहुंच हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, उक्त शिक्षक सासाराम-धनबाद इंटरसिटी से गया जंक्शन पर उतरा था। गया जंक्शन पर उतरकर फूटओवर ब्रीज से डेल्हा की ओर प्लेटफार्म संख्या-7 पर पहुंचा। रैंप से उतरने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी यह भी मिली है कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता थे और हाल हीं में पत्नी को नगर निगम का वार्ड संख्या एक से चुनाव मैदान में उतारा था। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विशेष परिस्थिति में ऊट के निर्देश के बाद मृतक नरेंद्र कुमार कुशवाहा की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम गुरुवार के बीच कराई गई। मृतक के परिजनों ने घटना के पीछे रहे अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने बताया उनका किसी से कोई विवाद स्कूल में नहीं था। इधर परिजनों ने बताया बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। किसी से किसी प्रकार का लेना देना नहीं था। हत्या की गुत्थी सुलझाने में रेल और डेल्हा थाने की पुलिस जुट गई है।

About Post Author