September 2, 2026

PATNA : चिराग पासवान ने CM नीतीश पर साधा निशाना, बोले- बिहार में सुशासन नहीं बल्कि डबल जंगलराज का माहौल

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने रविन्द्र भवन पटना में मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश में हर दिन नीचे गिरती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। वही उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं बल्कि डबल जंगल राज का माहौल है। जब से सरकार बदली है अपराध और ज्यादा बढ़ गया है। ऐसी घटनाएं बिहार में हो रही जिसे हमने कभी सोचा ही नहीं था। वही चिराग पासवान ने बेगूसराय के घटनाएं का जिक्र करते हुए कहा कि देख लीजिए 2 लोग अंधाधुन निर्दोष लोगों पर फायरिंग करते हैं और नीतीश जी स्लोगन दे रहे है। बिहार में दिखा अब देश में दिखेगा। वही चिराग ने कहा बिहार की जो हालात दिख रही है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। राज्य के अन्दर शासन व्यवस्था खत्म हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ जमीन पर अपराधियों का टांडव देखने को मिल रहा है। वही उन्होंने कहा की अगर नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रहा है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वही उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, अजय अल्तमस, अनिल कुमार पासवान, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय मौजूद रहें।

You may have missed