बिहार : बेगूसराय में 8 साल की बच्ची में मिला मंकीपॉक्स का लक्षण, सदर अस्पताल में इलाज शुरू, मंकीपॉक्स के मरीज मिलने से अस्पताल में हलचल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज मिलने से सदर अस्पताल में सनसनी फैल गई है। वही 8 साल की बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डॉक्टरों ने मंकीपॉक्स के लक्षण होने की वजह से बच्ची को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मान कर इलाज शुरू किया है। बताते चले की मटिहानी प्रखंड के जिला पुनर्वास निवासी मनोज दास की पुत्री अनुष्का कुमारी को बुधवार को परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। जहां ओपीडी में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्ण कुमार ने उसका इलाज शुरू किया है। वही इलाज के बाद सदर अस्पताल के डाक्टर कृष्ण कुमार ने बताया है कि बच्ची मे मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। जिस तरह मंकीपॉक्स में पूरे शरीर में दाने होते हैं ठीक उसी तरह के दाने और अन्य लक्षण भी बच्ची में पाए गए हैं। वही वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। वही उनसे भी दिखाया गया है।

वही जांच के लिए तमाम प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही है। वही उन्होंने कहा की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्ची को मंकीपॉक्स है या चिकनपॉक्स। वह मंकीपॉक्स की संदिग्ध मरीज की बात सुनकर सदर अस्पताल में हलचल तेज हो गई है। वही डॉक्टरों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है। वहीं कुछ डॉक्टर अपने अपने सीनियर से देश के विभिन्न हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टरों से फोन पर सलाह लेते भी दिख रहे हैं।

About Post Author

You may have missed