औरंगाबाद : नाली बनाने के विवाद को लेकर 2 गुटों में जमकर बवाल, लाठी-डंडे से किया प्रहार, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में नाली के विवाद को लेकर 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई। वही जिससे 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीमिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र में वार पंचायत के गरंडा गांव में बुधवार को नाली को लेकर 2 गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद स्थिति मारपीट की हो गयी। वही मारपीट में दोनो ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। वही जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घायलों में गरंडा गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी मधु देवी, राजेंद्र पासवान, इंद्रदेव पासवान एवं प्रमोद कुमार पासवान की पत्नी रूबी देवी शामिल है। वही घायल मनोज पासवान ने बताया कि उनके परिवार में पैतृक जमीन का बंटवारा पूर्व में ही हो चुका है।

वही उनके परिवार के मुकेश पासवान ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। इसके बावजूद वह दूसरे के हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। वही इसी दौरान नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ। वही विवाद के बाद मारपीट हो गई। वही उन्होंने बताया की मुकेश पासवान, बलिंद्र पासवान, अनुज पासवान तथा रामदास पासवान ने हमारे परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे से प्रहार किया, जिसमें हम सभी लोगों घायल हो गए। इसमें वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही उन्होने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वही मदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वही अभी मामले की छानबीन की जा रही है। मामले में सख्त कारवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed