बक्सर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

बक्सर। बिहार के बक्सर जिलें में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति ने बताया कि पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगा आत्महत्या की है। वहीं, मायके वालों द्वारा बताया गया कि महिला की बीमार होने की जनकारी ससुराल वालों द्वारा दी गई थी। मायके वालों द्वारा पति पर ही मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या या आत्महत्या की जांच में बक्सर पुलिस जुट गई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। लेकिन पुलिस को इसकी जनकारी देर रात को हुई। हालांकि इस पुलिस को अभी किसी पक्ष से फिर FIR के लिए आवेदन नहीं मिला है। मृतका के चचेरे भाई कामेश्वर चौहान ने बताया कि उसके ससुराल वालों के यहां से फोन आया था कि सीढ़ियों से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। जबकि गले पर नाखून के निशान है और काला दाग भी पड़ा था। इससे कि यह प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने प्रियंका की हत्या गर्दन दबाकर कर दी। क्योंकि ससुराल वाले विवाह में सोने की चेन नहीं दिए जाने से नाराज थे। इधर, पति दीपू चौहान ने बताया कि शुक्रवार काम से लौटने के बाद खाना नहीं बनाई थी तो खाना बनाने के लिए बोला था। लेकिन खाना नहीं बनाई तो बोला था कि खाना नहीं बनाना है तो गांव चली जाओ। लेकिन बोली कि नही जाऊंगी झगड़ा करने लगी तो दो थप्पड़ मारा था। बोली थी कि फूल माला का इंतजाम कर लेना। बिना खाना खाए ही काम पर वापस चला गया। घर लौटा तो देखा कि अंदर से छिटकनी बंद कर दुपट्टा से फांसी लगा आत्महत्या कर ली है।
2022 में हुई थी शादी
बक्सर नई बाजार कुम्हार टोली निवासी दीपू चौहान पिता-पारस चौहान और बक्सर जिले के नदाव गांव के निवासी प्रियंका कुमारी पिता जयप्रकाश चौहान के साथ मई 2022 में बड़े ही धूमधाम धाम से हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। तभी से दोनों नई बाजार में पति-पत्नी साथ में रहते थे। पति ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। लेकिन महिला के मौत के बाद से ससुराल वालों द्वारा पति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed