मुजफ्फरपुर : युवक का लाश बरामद, पैसे के लेन देने में हत्या की आशंका, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक फैक्ट्री के समीप युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। वंहा के स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। बता दे की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वही पुलिस के द्वारा छानबीन करने पर मृतक की पहचान बोचहां के मनीष कुमार के रूप में हुई है। वही घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने मृतक के पिता सुनील पंडित से पूछताछ की। वही इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही मृतक के पिता ने बताया की मनीष बखरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वही उसी फैक्ट्री में काम करने वाले एक परिचित को उसने 3 लाख रुपए कर्ज दिए थे। जिसे मनीष उससे वापस मांग रहा था। वही गुरुवार रात को उसी युवक ने कॉल कर मनीष को बुलाया और कहा की फैक्ट्री पर आकर पैसा ले जाओ।

वही मनीष रात को वहां गया। कुछ देर बाद उसने घर पर कॉल कर बताया की आज रात को फैक्ट्री में ही रुकेगा। सुबह घर आएगा। लेकिन, आज जब काफी देर हुई तो उनलोगों ने मनीष को कॉल किया। तब उसका नम्बर स्विच ऑफ था। वही इसके बाद वे लोग खोजबीन में जुट गए। वही इसी दौरान जानकारी मिली की उसका शव फैक्ट्री के पास मिला है। वही उन्होंने आशंका जताई कि बकायेदार ने ही मनीष की हत्या कर शव को फेंक दिया है। वही उसके शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। वही पुलिस की माने तो लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उसे करंट भी लगा हो। वही शरीर कुछ जगहों पर काला पड़ने लगा है। वही परिजन का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

About Post Author

You may have missed