सुनील सिंह को कांग्रेस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

पटना। वैशाली कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कांग्रेस की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सुनील सिंह लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। छात्र जीवन में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे थे। छात्र राजनीति के क्रम में कई बार उन्होंने छात्रों के हितों को लेकर आंदोलनों में भाग लिया। बाद में युवा कांग्रेस में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वैशाली जिले के लगभग 11 वर्षों तक महासचिव रहने के बाद 2011 में पार्टी की ओर से उन्हें वैशाली जिला का अध्यक्ष बनाया गया। 2014 के चुनाव में वैशाली से कांग्रेस उम्मीदवार संजीव प्रसाद टोनी को लगभग ढाई लाख मत प्राप्त हुए थे। कहा जाता है कि इसके पीछे सुनील कुमार सिंह ने बेहद परिश्रम किया था। वैशाली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सुनील सिंह को बस्तर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किए जाने से उत्साह का माहौल है। सुनील सिंह ने बताया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस को मजबूत होने की आवश्यकता है। कहा कि प्रदेश भर में अभियान चलाकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। सुनील कुमार सिंह को बस्तर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाए जाने पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, अजीत कुमार शुक्ला, अजय चौधरी, डॉ. पुरुषोत्तम मिश्रा, मनीष सिंहा, कमलदेव नारायण शुक्ला, सूर्यमणि सिंह, युवराज, सुनील सिंह, राकेश चौहान, जितेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, रवि रंजन कुमार, प्रद्युम्न यादव आदि नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

About Post Author

You may have missed