लालू के साले सुभाष यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, बुलडोजर लेकर कुर्की करने पहुंची टीम तो उठाया कदम

पटना। लालू यादव के साले सुभाष यादव पर एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को पटना सुभाष यादव के आवास पर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंच गई। पिछले 31 जनवरी को पुलिस ने कुर्की-जब्ती का का नोटिस दिया था। इस दौरान सुभाष यादव को सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की का आदेश दिया था। इसके बावजूद सुभाष यादव ने कोर्ट के सामने सरेंडर नहीं किया। इस मामले में मंगलवार को पटना पुलिस फोर्स और बुलडोजर साथ लेकर घर पहुंच गई। वरीय अधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सांसद सुभाष यादव के ऊपर कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था लेकिन वे लंबे समय से फरार हैं। पिछले साल बहता थाने में उनके खिलाफ दबंगई से जमीन रजिस्ट्री करने का मामला दर्ज कराया गया था। सुभाष यादव, उनकी पत्नी और बेटा सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई थी। मामला 27 फरवरी 2021 का है। नेउरा थाना क्षेत्र निवासी भीम वर्मा ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया था। बताया था कि 96 लाख रुपए की जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। बिहटा थाने में भीम वर्मा ने शिकायत दर्ज करायी थी। 18 अप्रैल 2022 को भीम वर्मा सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा था। उसने सुभाष यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था कि पुलिस केस दर्ज करने से मना कर रही है। 96 लाख की जमीन के बदले 60 लाख 50 हजार रुपए दिया गया था लेकिन फिर मेरे परिवार के साथ मारपीट कर रुपए वापस ले लिया गया। सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सुभाष यादव के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट निकाला था लेकिन वे फरार चल रहे हैं। 31 जनवरी को कोर्ट ने कुर्की जब्ती के लिए इश्तेहार चिपकाया था, जिसमें बताया गया था कि सुभाष यादव कोर्ट के सामने सरेंडर करें नहीं तो घर की कुर्की की जाएगी। इसके बावजूद सरेंडर नहीं किए। इसके बाद पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची है।

About Post Author

You may have missed