हिट एंड रन कानून के विरोध पटना में दुसरे दिन भी हड़ताल; कम चल रही बसे, जंक्शन पर सबसे अधिक परेशानी

पटना। हिट एंड रन के मामले में चालक संघ की ओर से बुलाई गई हड़ताल का आज दूसरा दिन है। राजधानी पटना के अंदर सामान्य दिनों से बहुत कम गाडियां सड़क पर नजर आ रही हैं। पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन इसका प्रभाव दिख रहा है। हालांकि, परिचालन पूरी तरह से ठप नहीं हुआ है। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बैरिया बस स्टैंड पर पड़ा है। जहां से रोज की तरह बसें नहीं खुल रही हैं। यात्री भी बहुत कम पहुंच रहे हैं। इक्का दुक्का बसें ही खुल रही हैं। इसके बाद पटना जंक्शन का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां परिचालन ना के बराबर है। सभी ड्राइवर यहां सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ बंद को सफल बनाने में लगे हुए हैं। शहर के अंदर ई रिक्शा, ऑटो, कैब और बसों का परिचालन बहुत कम हो रहा है। कई ड्राइवर संघों की नजर से बचते हुए ऑटो, ई रिक्शा , कैब और बसें चला रहे हैं। कंकड़बाग, बोरिंग रोड, गांधी मैदान, बेली रोड, करबिगहिया, पटना सिटी, अशोक राजपथ, जीपीओ गोलंबर, जिरोमाइल, मीठापुर, बाईपास में सामान्य दिनों से आज काफ़ी कम परिचालन हो रहा है। ऑटो स्टैंड टाटा पार्क, पटना जंक्शन, जमाल रोड, डाकबंगला चौराहे के इलाके में इसाक व्यापक प्रभाव दिख रहा है। आने जाने वाले ऑटो, ईरिक्शा, बसों को चालक संघ में शामिल सदस्यों के द्वारा रोको टोक मुहिम चलाई जा रही है। यहां ड्राइवर इस हड़ताल के समर्थन में खड़े होने के लिए परिचालन करने वाले ड्राइवरों से अपील कर रहे हैं। पटना ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि ड्राइवरों के बीच कल कन्फ्यूजन हो गया था। उसे दूर कर लिया गया है। आज सभी ऑटो, ई रिक्शा, कैब, बस, ट्रक के ड्राइवर हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बैरिया बस स्टैंड से एक भी बस नहीं खुली है। लॉरी, ट्रक, ऑटो, कैब, ई रिक्शा भी नहीं चल रहे हैं। केवल निजी वाहन ही चल रहे हैं। कुछ ऑटो और ई रिक्शा सड़क पर जरूर नजर आ रहे हैं। लेकिन वो परीक्षार्थियों को लाने ले जाने के काम में लगे हुए हैं। पप्पू यादव ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार को हिट एंड रन के मामले में बनाए गए कानून को निरस्त करने के लिए अल्टीमेटम के तौर पर की गई है। अगर इससे भी सरकार नहीं समझती है, तो आने वाले दिनों में हड़ताल का व्यापक स्वरूप होगा। यह हड़ताल आज शाम 4 बजे समाप्त होगी।

About Post Author

You may have missed