सिवान : मस्जिद में तराबी के नमाज पढ़ने को लेकर 2 गुटों में पत्थरबाजी, 10 लोग हुए घायल

सिवान। बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बैकुंठाछापर गांव में सोमवार की देर शाम तराबी की नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद के बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें दस से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद गांव में तनाव कायम हो गया है। पुलिस मामले के बाद गांव में शांति व्यव्यस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा हैं की मस्जिद में शाम को 9 बजे के करीब एक पक्ष के लोग नमाज पढ़ने आये थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष लोगों ने अलग-अलग मौलाना से नमाज पढ़ने की बात कही। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताया। दूसरे पक्ष ने 15 दिन से एक ही मौलाना से नमाज पढ़ने का तर्क देने लगे। इसी बीच हाथापाई के बाद दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगा। एक पक्ष से सगीर अंसारी और दूसरे पक्ष से गफूर मियां ने आवेदन देकर 12 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

About Post Author