September 1, 2026

खगड़िया : अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में सोमवार की देर रात जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पेट्रोल पंप के समीप झारखंड से आ रहे चार पहिया वाहन में सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया। इसमें पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। वहीं एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के तेतरी डंडारी निवासी नागेश्वर सिंह के रूप में की गई है।

वहीं घायल की पहचान सहरसा जिले के सौढ़ बाजार के शशि कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के चंदन भगत, मनीष कुमार और अररिया के चंदन कुमार के रूप में की गई है। घायल अररिया निवासी चंदन कुमार को सदर अस्पताल खगड़िया से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पसराहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चार पहिया वाहन पर सवार सभी झारखंड से एक तिलक समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे।

You may have missed