जाप के सुप्रीमो पप्पू यादव का बड़ा बयान ; जेडीयू और बीजेपी के लड़ाई बीच RCP सिंह को बली का बकरा बनाया जा रहा है, पार्टी से निकालने के लिए JDU ये सब कर रही है

पटना। बिहार की राजधानी पटना में RCP को लेकर JDU में अभी घमासान चल रहा हैं। वही JDU ने अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह पर आय से अधिक सम्पति अर्जीत करने का आरोप लगाया है। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर RCP सिंह से जवाब मांगा है कि उन्होंने इतनी अधिक सम्पति कहां से बनाई है। वही RCP सिंह को लेकर JDU में मचे घमासान के बीच जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने JDU पर बड़ा हमला बोला है। वही पप्पू यादव ने कहा कि BJP और JDU के बीच चल रहे झगड़े में RCP सिंह को बली का बकरा बनाया जा रहा है और पार्टी से निकालने के लिए JDU यह सब हथकंडा अपना रही है। वही पप्पू यादव ने कहा कि सवाल सिर्फ RCP सिंह की नहीं है। RCP सिंह जब केंद्र में मंत्री थे और जब JDU की कमान उनके हाथों में सौंपी गई थी। तबतक जमीन का मामला सामने नहीं आया था लेकिन जैसे ही RCP सिंह BJP के संपर्क में आए वे JDU के लिए दोषी हो गए। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसने अधिक सम्पति नहीं बनाई हो।

पप्पू यादव ने कहा कि RCP सिंह को पार्टी से निकालने के लिए JDU ये सब कर रही है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी और JDU के बीच चल रहे झगड़े में आरसीपी सिंह को बली का बकरा बनाया जा रहा है। लेकिन अगर RCP सिंह ने अधिक सम्पति बनाई है तो वे जनता के गुनाहगार हैं। राजनीति पैसा कमाने और ऐश आराम के लिए नहीं दी जाती है, बल्कि जनता की सेवा के लिए की जाती है। वही बता दें कि JDU ने अपने ही नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह पर आय से अधिक सम्पति होने का बडा आरोप लगा दिया है। कभी पार्टी के सर्वेसर्वा रहे RCP सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस भेजा है। नोटिस में आरसीपी सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए पिछले 9 सालों में अपने परिवार के नाम पर 58 प्लॉट की रजिस्ट्री कराई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस में आरसीपी सिंह से पूछा है कि उन्होंने इतनी सम्पति कहां से अर्जित की।

About Post Author

You may have missed