सुशील मोदी ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- दस साल में विकसित राज्य बनाने का लें संकल्प

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और अपील कि लोग राजनीतिक स्थिरता लाने और 10 साल में विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें। वही मोदी ने कहा कि आजादी के बाद 14 साल राजनीतिक स्थिरता रही और प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ बाबू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य का प्रारम्भिक विकास हुआ। वही उन्होंने कहा कि 1961 में बाबू की मृत्यु के बाद अस्थिरता, भ्रष्टाचार और कुशासन के चलते बिहार लगातार पिछड़ता गया। वही उन्होंने आगे कहा कि 1961 से 1990 तक 29 साल में यहाँ 23 मुख्यमंत्री आये-गए और राष्ट्रपति शासन भी लगता रहा। इससे विकास बाधित हुआ। वही आगे मोदी ने कहा कि 1990 में ऐसी सरकार आयी, जिसने 20 साल राज करने के इरादे से अपराध और भ्रष्टाचार का खुलकर राजनीतिकरण किया, लेकिन विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। उस दौर में बिहारी कहलाना शर्म की बात हो गई थी। वही उन्होंने कहा कि भले ही एक सरकार 20 साल राज नहीं कर सकी, लेकिन 15 साल में उसने राज्य को 50 साल पीछे धकेल दिया। वही मोदी ने कहा कि 2005 में जब NDA सरकार आयी, तब विकास पटरी पर लौटा था। उस दौर में अपराध पर कठोर नियंत्रण, वित्तीय अनुशासन, भ्रष्टाचार पर अंकुश, ढांचागत विकास में भारी निवेश और उच्च शिक्षा के नये संस्थान खुलने से बिहारी अस्मिता का पुनर्जागरण हुआ। बिहार दिवस मनाने की शुरुआत भी उसी दौर में हुई थी। वही उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने विकास और गुड गवर्नेंस दिया, जिससे बिहार सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बना। वहीं मोदी ने कहा कि दुर्भाग्यवश, कुछ लोगों की पीएम-सीएम बनने की महत्वाकांक्षाएँ इतनी भारी पड़ी कि बिहार फिर अस्थिरता के भँवर में फंस गया। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस पर हमें राजनीतस्थिरता और विकास का दौर लौटाने का संकल्प लेना चाहिए।

About Post Author

You may have missed