बिहार के विकास के लिए जरुरी है स्पेशल स्टेट का दर्जा : ललन सिंह

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, इसमें दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा की बार-बार पैकेज की बात करते हैं, कौन सा पैकेज उन्होंने दिया है, किस क्षेत्र में पैकेज दिया है। खानापूर्ति के लिए कुछ बोलते रहना है तो अलग बात है। बिहार को केंद्र से जो सहयोग मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। ललन सिंह ने कहा कि रघुनाथ राजन की कमेटी किसने बनाया था। नीति आयोग फैसला करेगी, क्या नीति आयोग सरकार नहीं है। नीति आयोग वही करेगा जो केंद्र की सरकार कहेगी। नीति आयोग होता कौन है? विशेष दर्जे की मांग हम लोग बहुत पहले से कर रहे हैं। पीएम मोदी का बयान नीतीश कुमार महिला विरोधी व दलित विरोधी है, इस पर ललन सिंह ने कहा कि कौन सा महिला सशक्तिकरण का काम उन्होंने किया है। जो नीतीश कुमार को महिला सशक्तिकरण की बात सीखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बिहार के महिलाओं को जो सशक्त करने का काम किया है, उनको उसका कोई ज्ञान नहीं है। बिहार पहला राज्य है जो 50 प्रतिशत महिलाओं को पंचायती राज व नगर निकाय में आरक्षण दिया। उन्होंने आगे कहा की बिहार पहला राज्य है जहां पुलिस विभाग में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। उनको बताना चाहिए कि उन्होंने जो आरक्षण दिया है उसका क्या हुआ? नीतीश कुमार जी जो काम करते हैं वह एक-एक घर तक पहुंचाते हैं। नरेंद्र मोदी जुमले बाजी करते हैं और भावना भड़का कर वोट लेने का काम करते हैं। फिर वह उसको जुमला घोषित कर देते हैं। नीतीश कुमार जो कहते हैं वही करते हैं। बिहार में बैन हो हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट गिरिराज सिंह की इस मांग पर उन्होंने कहा कि इनको कोई काम नहीं है। बिहार में सामाजिक सौहार्द बना रहेगा।

About Post Author