लखीसराय में महिलाओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार का लोजपा (रा) ने की निंदा, चिराग ने फोन पर पीड़ित परिजनों का जाना हाल

पटना। लोजपा (रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान लखीसराय के चानन प्रखंड के मालिया पंचायत के टिकाईचक गांव पहुंचे। जहां, 2 दिन पूर्व दबंगों द्वारा टिकाईचक गांव में घुसकर दर्जनों महिलाओं के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। लोजपा (रा)  नेता संजय पासवान ने पीड़ित परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दिए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने फोन पर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी लिए तथा आगे चिराग ने पीड़ित परिवार वालों को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा इस दुख की घड़ी में मैं और मेरी पार्टी आप लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। आगे संजय पासवान ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में दलितों पर अत्याचार बढा है। दिनदहाड़े रोज बिहार के विभिन्न जिलों में हत्याएं हो रही है। बिहार का प्रशासनिक व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गया है। बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। वही इस मौके पर पार्टी के संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, पंचायती राज अध्यक्ष इंदिरा देवी, सुदर्शन सिंह मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed