बिहार : गोपालगंज में दहेज के लिए ससुरालवालों ने बहू और उसके एक साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या, पति समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में दहेज की खातिर महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई। वही घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव की है। बता दे की ससुरालवालों को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर महिला और उसके एक साल के बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। वही वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। वही मृतक महिला का नाम सरिता देवी है। वही पुलिस ने इस मामले में सरिता देवी की मां के बयान पर उसके पति समेत 6 लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की FIR दर्ज की गई है। वही मिली जानकारी के मुताबिक मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी सरिता की शादी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनौरा गांव के अखिलेश सहनी के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी। वही शादी के 1 वर्ष बाद उसको बेटा पैदा हुआ जिसके बाद ससुरालवाले उस पर अपने घर से मोटरसाइकिल लाने का दबाब बनाने लगे। वही सरिता के इनकार करने पर ससुराल में कई बार उसका हुक्का-पानी बंद कर उसे प्रताड़ित किया गया। वही सरिता ने इस बात की जानकारी फोन कर अपने मायके में दी थी।

वही उसने यह भी बताया था। कि उसके पति उसे जान से मार डालने की बात कहते हैं। वही इसके बाद बीते 27 अगस्त को गला दबाकर उसकी और उसके बेटे की हत्या कर दी गयी। वही घटना के अगले दिन यानी 28 अगस्त को सरिता का फोन नहीं लगने पर उसकी मां फूलमती देवी गांव के कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल बनौरा पहुंची। वही यह उन्हें पता चला कि सरिता और उसके 1 साल के मासूम बेटे की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। वही फूलमती देवी ने थाना में मृतका सरिता के पति अखिलेश सहनी, ससुर विक्रमा सहनी सहित 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। वही पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए। आरोपी ससुर विक्रमा सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वही थाना अध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। वही फरार अखिलेश सहनी समेत अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed