सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष,मैराथन मीटिंग के बाद लिया गया फैसला

अमृतवर्षा डेस्क (नई-दिल्ली)। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आज बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। लगभग 11 घंटे तक चली पार्टी की मैराथन बैठक के उपरांत यह निर्णय लिया गया। इसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया।ज्ञातव्य हो कि आज सुबह ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष को चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी।कार्यसमिति की बैठक को 5 ग्रुप में बांटकर किया गया। इन समूहों को क्षेत्रवार बांटा गया था।

इससे पहले कल सोनिया गांधी के घर पर भी एक बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भी मौजूद थे। बैठक में कल ये फ़ैसला लिया गया कि आज की कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भी बुलाया जाएगा और उनकी राय ली जाएगी लेकिन अंतिम फ़ैसला कांग्रेस कार्यसमिति ही करेगी।

About Post Author

You may have missed