11 नवंबर से 30 नवंबर तक पुलिसकर्मियों व जवानों की छुट्टी रद्द, त्योहारों को देखते पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

पटना। बिहार में त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों की छुट्टी को रद्द कर दी गई है। दीपावली व छठ पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। सिर्फ अति आवश्यक होने पर ही छुट्टी दी जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बिहार के सभी आरक्षी अधीक्षकों को पत्र भेजकर यह आदेश जारी किया गया है। बता दें कि बिहार में त्योहारों में तैनाती को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा आदेश आया है। दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी को फिलहाल रद्द करने का आदेश जारी किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय, विधि व्यवस्था प्रभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। आदेश में दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के अवसर पर सभी प्रकार के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के अवकाश को फिलहाल रद्द किया गया है। बता दे की दिनांक 11 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक के लिए सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस (अधीक्षक रेलवे), विशेष शाखा, आर्थिक अपराध इकाई सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था संजय सिंह की ओर यह पत्र जारी कर किया गया है। पर्व त्यौहार के मौके पर अमूमन विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा यह निर्णय लिया जाता है।

About Post Author

You may have missed