ख़ुशी मातम में तबदील : पूर्वी चंपारण में भाई को राखी बांध घर वापस लौट रहीं बहनों को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की गई जान, एक युवक की हालत गंभीर

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण में भाई को राखी बांध घर लौट रही दोनों बहनों को ट्रक ने रौंद दिया जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वही उसे इलाज के लिए नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही पूरे देश में भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण में 2 बहनों के लिए यह रक्षाबंधन आखिरी त्योहार साबित हुआ। बताया जा रहा है की भाई को राखी बांध घर वापस लौट रही दोनों बहनों को ट्रक ने रौंद दिया जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना में उनके साथ जा रहा एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही घटना स्टेट हाइवे 74 पथ पर रमपुरवा स्थित टेढका पुल के पास की है। बताया जा रहा है की दोनों बहनें शुक्रवार को बाइक से घर लौट रही थीं। वहीं जख्मी का नाम टुन्ना कुमार है। वही जानकारी के मुताबिक सुगांती और मनी सभी गोबिंदगंज थाना अंतर्गत इजरा नवादा वार्ड 8 के निवासी थे। वह खजुरिया स्थित राजाराम टोला में अपने भाईयों को राखी बांधने गई थीं। वही राखी बांध कर दोनों एक बाइक से अपने घर लौट रही थीं। वही युवक टुन्ना बाइक चला रहा था। इसी के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया।

वही घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वही तबतक दोनों महिलाएं मर चुकी थीं जबकि घायल युक छटपटा रहा था। वही ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। वही उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वही विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। वही इससे घंटों तक स्टेट हाईवे पर पर आवागमन ठप रहा। बता दे की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। वही स्थानीय लोगों ने दोनों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

About Post Author

You may have missed