August 26, 2026

फतुहा : कोरोना बांटने में लगे हैं दुकानदार, वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस, चार को रंगे हाथ दबोचा

फतुहा। स्थानीय बाजार के दुकानदारों में न तो लॉकडाउन का कोई प्रभाव दिख रहा है और न ही कोरोना महामारी का डर। शहर के अधिकांश दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोल कोरोना को बांटने में लगे है। जब पुलिस उनके दुकानों तक पहुंचती है तो वे दुकान का शटर गिरा भाग खड़े होते हैं। स्टेशन रोड में कपडेÞ की दुकान में ज्यादा मारामारी है। कई कपड़े व शृंगार के खुले दुकानों का फोटो व वीडियो स्थानीय सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। फोटो व वीडियो वायरल होते देख पुलिस सिविल ड्रेस में ही छापेमारी करने बाजारों में पहुंच गई और चार दुकानदारों को रंगे हाथधर दबोचा। इतना ही नहीं, पुलिस ने पकड़े गए चारों दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा चाहे कितने बड़े रसूखदार क्यों न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे खुले दुकानों को सील भी किया जाएगा।

You may have missed