बिहार में अगले 48 घंटों के लिए ठंड का अलर्ट जारी, घरे कोहरे के साथ चलेगी शीतलहर

पटना। बिहार में ठंड का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही येर भी कहा गया है कि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। राज्य के ऐसे 19 जिले हैं जहां घरे कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को भी कई जिले घने कोहरे की चपेट में रहे जिसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार शामिल है। वहीं, दक्षिण बिहार के जिलों की बात करें तो यहां कोहरे का असर कम ही देखने को मिलेगा। वही मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शुक्रवार सुबह तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की उम्मीद है। इसके बाद लोग ठंड से राहत की सांस लेंगे। अगले 72 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। नया साल यानी 2023 आते-आते लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

About Post Author

You may have missed