PATNA : फ्लैट की बालकनी से महिला की लटकती लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई रेप कर मर्डर की आशंका

पटना। राजधानी पटना में एक फ्लैट की बालकनी में महिला का शव लटका हुआ मिला है। शव मिलने के बाद से इलाके में हडकंप मच गया है। एस घटना की सूचना स्थाइनीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं फ्लैट की बालकनी में महिला का शव मिलने से लोगों में उबाल है और घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा हैं की यह मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जनता फ्लैट की बालकनी में महिला की लाश लटकती हुई मिली है। वही रिश्तदारों ने महिला की रेप के बाद मर्डर किए जाने की आशंका जताई है। मृतका के साथ रेप हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।
स्थाीनीय लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनी
इस घटना से नाराज स्थोनीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी भी की है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। वही पुलिस और आलाधिकारी फिलहाल लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हैं, ताकि माहौल को शांत किया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About Post Author

You may have missed