October 1, 2023

PATNA : पूर्व मुखिया की स्कार्पियों चोरी, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के कर्मी की बाइक प्रखंड परिसर से ले उड़े चोर

पटना। नोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया ऋतु रानी के पति रमेश कुमार दांगी की स्कार्पियों मध्य रात्री उनके घर के बाहर से चोरों ने उड़ा लिया। सुबह में रमेश कुमार को इस बात की जानकारी लगी तब उन्होंने इस बात की जानकारी फुलवारीशरीफ थाना को दिया। वही नवादा वाल्मी स्थित पूर्व मुखिया के घर के पास जाकर पुलिस ने छानबीन किया। पुलिस ने CCTV कैमरा को देखा तो पाया कि स्कार्पियों घर के बाहर दरवाजे पर लगी थी। जिसे रात 2 बजे दो लोग खोल कर ले जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ फुलवारीशरीफ नगर परिषद के कर्मी अमरेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल फुलवारीशरीफ प्रखंड परिसर के पास से चोरी हो गई। वही इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाना को लिखित सूचना दिया है। थाना अध्यक्ष सफिर आलम ने बताया कि स्कॉर्पियो एवं बाइक चोरी करने वाले चोरों का पता लगाया जा रहा है।

About Post Author

You may have missed