किशनगंज में रमजान को लेकर बदला स्कूलों का समय; अब सुबह कितने बजे से चलेगी कक्षाएं, आदेश जारी

किशनगंज। बिहार सरकार के तरफ से सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया था। इसके बाद अब राज्य के सरकारी स्कूलों में भी रमजान माह को लेकर क्लास टाइम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल की क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी। इसको लेकर लेटर भी जारी कर दिया गया है। मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 28 दिन का तो कभी 29 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही उन्हें शाम में अपना रोजा तय समय पर खोलना होता है। इस लिहाजा मुस्लिम कर्मियों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह आदेश महज एक जिले के लिये जारी किया गया है। वह जिला किशनगंज है। बिहार का किशनगंज इलाका मुस्लिम बहुल इलाका है और ऐसे में जब आज से इस समुदाय से आने वाले लोगों का पर्व शुरू हो रहा है तो इसी को ध्यान में रखते हुए इस जिले के सभी सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों के क्लास टाइमइंग में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव प्राइवेट स्कूलों में भी किया गया है। इस बदलाव के बाद अब इन इलाकों में क्लास सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगी। 24 मार्च से रमजान समाप्ति की तिथि तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

About Post Author

You may have missed