September 20, 2026

पटना में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षकों की हड़ताल आज, अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्य के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन

पटना। राजधानी पटना के राजेंद्र नगर में स्थित पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के मुख्यालय सहित उसके अंदर आने वाले सभी कॉलेजों में आज कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या के मनमानी के खिलाफ शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी का कहना है कि जब तक प्राचार्या को नहीं हटाया जाता है। तब तक हम लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का कहना है कि प्राचार्या अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों के साथ गलत तरीके से पेश आती है। इससे काम करने में परेशानी होती है। वही इस मामले की हम लोगों ने वीसी से भी शिकायत किया था। लेकिन, जब इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरी में हम लोग ने कलमबंद हड़ताल करने का फैसला लिया हूं। शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का कहना है कि प्राचार्या पुलिस के बल पर हमारे आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं। जब तक विश्वविध्यालय प्रशासन प्राचार्या को नहीं हटाती है। तब तक हम लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

You may have missed