बिहार की जनता ने देखा कि कैसे कल दो लुटेरे एक साथ घूम रहे थे : सम्राट चौधरी

  • राहुल और तेजस्वी के एक साथ आने पर उपमुख्यमंत्री का तंज़, 40 सीटों पर जीत का किया दावा

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम चौधरी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। सम्राट ने कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने देश को लूटने का काम किया। तो वहीं दूसरे के परिवार ने बिहार को लूटने का काम किया। दिल्ली में बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सम्राट चौधरी पहुंचे थे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने ये बयान दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव। जिनके परिवार ने सिर्फ बिहार को लूटा है। दोनों बिहार में एक साथ नजर आए। चौधरी ने कहा कि लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ेगा। महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा का आदेश दे दिया है। विधानसभा में विश्वास मत के दौरान नीतीश कुमार ने राजद नेताओं पर सरकार में रहते हुए पैसा कमाने का आरोप लगाया था। इसी संदर्भ में सम्राट चौधरी ने एक कदम आगे बढ़कर लालू यादव को बिहार का सबसे बड़ा लुटेरा बता दिया।न सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लुटेरे हैं और बिहार में इन दिनों लुटेरों के युवराज के साथ घूम रहे हैं। कुल मिलाकर दो लुटेरे बिहार के दौरे पर हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक मैं जाने से पहले उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी। देश मे इस बार एनडीए 400 पार करेगी। कल 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्व सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। सासाराम में वो राहुल गांधी की जीप चलाते हुए नजर आए थे। और फिर राहुल के साथ मंच भी साझा किया था। पहले सासाराम और फिर कैमूर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा था। और पीएम मोदी को झूठ बोलने का होल सेलर से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक कह डाला था।

About Post Author

You may have missed