September 16, 2026

सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत,15 महिलाएं घायल,घायलों की स्थिति नाजुक

बोकारो। पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपो गांव के समीप सड़क दुर्घटना में 2 महिला मालती देवी और मुकूल देवी की मौत हो गयी। जबकि चालक सहित 15 महिलाएं घायल है। इनमें से 4 महिलाओं की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। सभी महिलाएं पेटरवार खत्री मुहल्ला की निवासी हैं। यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पेटरवार के खत्री टोला से कार्तिक पूर्णिमा के लिए मां छिन्‍नमस्तिके मंदिर रजरप्‍पा टाटा मैजिक गाड़ी पर सवार होकर करीब 17 लोग जा रहे थे. अचानक गाड़ी की लाइट खराब हो गई, जिससे गाड़ी खड़ी हो गई. जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी का लाइट ठीक करने लगा. इसी बीच अज्ञात एलपी वाहन ने पीछे से टाटा मैजिक में टक्कर मारकर फरार हो गया।जिसमे दो महिला की मौत बाकी 15 लोग गंभीर रूप से धायल हो गए।घायलो को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति काफी चिंताजनक है।बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में उनका उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।प्रशासनिक अमला तथा अस्पताल प्रशासन घायलों को उचित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करा रहा है।

You may have missed