सड़कों पर उतरा महागठबंधन, जगह-जगह सड़क जाम व आगजनी
पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर पटना में शनिवार को शिक्षा में सुधार समेत 25 सूत्री मांगों को लेकर निकाले गए आक्रोश मार्च पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ सोमवार को विपक्ष का बिहार बंद है। रालोसपा के इस बंद को महागठबंधन में शामिल तमाम दलों ने समर्थन दिया है। आज के बंद को लेकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व समर्थक सुबह से ही सड़कों पर निकल आए हैं। बंद समर्थक जगह-जगह सड़क जाम व आगजनी कर रहे हैं। बंद को लेकर राजद पटना महानगर के महासचिव राहुल यादव उर्फ छोटू के नेतृत्व में हड़ताली मोड़ के पास सड़क जाम कर आगजनी किया गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में रहे बंद राजद समर्थकों नेेेे नीतीश कुमार हाय हाय, लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी, जैसे नारे जमकर लगाए। सड़कों पर आगजनी के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हुआ।
https://youtu.be/Yg0kT1q-Hnk
हालांकि, कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पटना, आरा, नालंदा, सुपौल, कटिहार व बक्सर सहित पूरे बिहार में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। कटिहार में पूर्व राज्यमंत्री और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई है।
विदित हो कि शनिवार को पटना में रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें उपेंद्र कुशवाहा भी घायल हो गए थे। इसके खिलाफ पार्टी ने बिहार बंद का आह्वान किया है। इसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, हिन्दुस्तानी अवाम माेर्चा (हम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) तथा वाम दलों का समर्थन प्राप्त है। लाठीचार्ज में घायल उपेंद्र कुशवाहा का अभी पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज चल रहा है। घायल होनेे के कारण वे रविवार को कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके थे।