7 फरवरी को ललन सिंह रोड शो के जरिए करेंगे शक्ति प्रदर्शन

बाढ़। लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर हॉट सीट बना हुआ है। यहां बिहार सरकार के मंत्री ललन सिंह और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। इसी के साथ दोनों उम्मीदवार विभिन्न जातियों को अपने पक्ष में गोल बंद करने के मुहिम में पूरी तरह जुट चुके हैं। इसी को लेकर आज बाढ़ थाना के इब्राहिमपुर पंचायत में जदयू द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया मीरा देवी ने की।

मुखिया मीरा देवी ने बताया कि सात फरवरी को जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का नागरिक अभिनदंन पंडारक के सिल्दही में आयोजित किया गया है। जिसमें धानुक समाज के हज़ारों कार्यकर्ता मंत्री ललन सिंह का अभिनंदन करेंगे। टाल क्षेत्र के हर जाति के लोग मंत्री ललन सिंह में आस्था जता रहे हैं।

वहीं जदयू जिला अध्यक्ष ने बताया कि मुंगेर लोकसभा के सबनिमा से मंत्री का रोड शो शुरु होगा, जो आखिरी पड़ाव सिल्दही होगा। इस रोड शो में हज़ारों मोटरसाईकल के साथ सैकड़ो गाड़ियां शामिल रहेगी। बता दें कि इब्राहिमपुर पंचायत से तीन बार मुखिया मीरा देवी के पति गुहन महतो उर्फ भगत है। जानकारों की मानें तो इस रोड शो को भगत मुखिया का शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। चर्चा की मानें तो मुंगेर लोकसभा से जदयू के संभावित उम्मीदवार ललन सिंह ने बाढ़-मोकामा टाल क्षेत्र में धानुक वोटरों को गोलबंद करने का काम भगत को ही दिया है।

बता दें पिछले 18 जनवरी को बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी अथमलगोला से रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया था, उसके बाद ललन सिंह ने अनंत सिंह के पैतृक घर लदमा में नरमुंड महासभा कर अनंत सिंह को खुली चुनौती दिया था।

About Post Author

You may have missed