कार्तिकेय सिंह मामले पर आई राजद की प्रतिक्रिया; शक्ति सिंह बोले- हम बीजेपी वाले नही हैं, कोई दोषी नही बचेगा

पटना। बिहार सरकार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। उनपर लगे आरोप को लेकर अब आरजेडी ने भी ये साफ़ कर दिया है कि अगर वे दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून के रास्ते में जो आएंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले पर पार्टी के विधायक शक्ति सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी की तरह काम नहीं करती है कि अपनों को बचाए और गैरों को फंसाए। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ये काम बीजेपी का है कि विपक्षों पर ईडी से करवाई कराए। हालांकि इस दौरान वे मीडिया पर थोड़े भड़के भी दिखे। उन्होंने कहा कि जब तक सच सामने न आ जाए तब तक इस तरह की खबरें न चलाएं। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लग जाने से कोई आरोपी हो जाता है क्या। जानकारी के अनुसार, आरजेडी विधायक और नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। लेकिन, कोर्ट में सर्रेंडर करने की जगह उन्होंने कानून मंत्री के लिए शपथ ले ली। वही जानकारी के मुताबिक़ 2014 में राजीव रंजन को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है।

About Post Author