PATNA : राजद ने हर पंचायत में कम से कम 1200 लोगों को जोड़ने का दिया टास्क

  • प्रदेश महासचिवों की बैठक को नेता प्रतिपक्ष ने किया संबोधित

पटना। राजद कार्यालय में प्रदेश महासचिवों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश महासचिवों को हर पंचायत में कम से कम 1200 लोगों को सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जा कर जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। ताकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, उसे पूरा किया जा सके, साथ ही इस सदस्यता अभियान के तहत लालू यादव की विचारधारा को भी हर घर तक पहुंचाया जा सके।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में हमारी पार्टी को कुल 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार वोट मिले थे। इसलिए हम आप सभी पदाधिकारी से आशा करते है, कि 1 करोड़ सदस्यता बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह कदापि मुश्किल नहीं है। पिछले बिहार विधानसभा में जो 12 हजार वोटों का फासला था, उसे इस सदस्यता अभियान के बाद खत्म किया जा सकता है।
वहीं बैठक को प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन आलोक कुमार मेहता के द्वारा किया गया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानन्द तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचन्द्र राम, प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, रितु जायसवाल, मुकेश रौशन, रणविजय साहू, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला ठाकुर, कार्यालय प्रभारी राजेश यादव एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed