पंचायत चुनाव : दुल्हिन बाजार प्रखंड का आया परिणाम, देखें जनता से किसे अपनाया और किसे ठुकराया

दुलहिन बाजार/ पालीगंज। पटना के खिरीमोड़ थाना स्थित आईटीआई हॉल में शुक्रवार को 14 पंचायतों वाली दुलहिन बाजार प्रखंड के पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना किया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में 2 जिला परिषद, 14 मुखिया, 14 सरपंच, 17 पंचायत समिति, 175 वार्ड सदस्य व 175 पंच पद के लिए 20 अक्टूबर को मतदान कराई गई थी। इस दौरान कुल 93530 मतदाताओं में 65811 मतदाताओं ने मतदान किया था। जिनमें 34212 पुरुष व 31599 महिला मतदाता शामिल थे। जिसका परिणाम आज आ गया है। जनता से किसे अपनाया और किसे ठुकराया, देखें
एक नजर जिला परिषद पर
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13
जीते : मुमताज अंसारी को 5757 जीते
हारे : उत्कर्ष यादव को 5235
अंतर :- 522 मत से पहली बार
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 में
जीते : सर्वेश कुमार को 13186
हारे : नागेन्द्र सिंह को 9660
अंतर : 3516 मत से दूसरी बार


एक नजर मुखिया पर
1. धाना निसरपुरा पंचायत में
जीते:- धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल को 1654
हारे:- धनन्जय शर्मा उर्फ राजू को 1145
अंतर:- 509 मत से दूसरी बार
2. काब पंचायत में
जीते:- खुशीर्दा प्रवीण को 2674
हारे:- रीता देवी को 1862
अंतर:- 812 मत से पहली बार
3. राजीपुर पंचायत में
जीते:- गुड़िया देवी को 709
हारे:- ऋतु राज को 656
अंतर:- 53 मत से पहली बार
4. सदावह डोरवां पंचायत में
जीते:- रेखा कुमारी को 1665
हारे:- संयोगिता देवी को 1166
अंतर:- 499 मत से पहली बार
5. सेल्हौरि बेल्हौरि पंचायत में
जीते:- रेखा कुमारी को 2172
हारे:- लीला देवी को 1598
अंतर:- 5 मत से पहली बार
6. ऐनखां भीमनीचक पंचायत में
जीते:- रंजीत यादव को 1201
हारे:- माला मिश्रा को 1022
अंतर:- 179 मत से पहली बार
7. सिंघाड़ा कोपा पंचायत में
जीते:- कमरुद्दीन कुरैसी को 2649
हारे:- रेणु देवी को 2274
अंतर:- 375 मत से दूसरी बार
8. लाला भदसारा पंचायत में
जीते:- अरबिंद कुमार मौर्य को 1509
हारे:- सुवास यादव को 1352
अंतर:- 157 मत से पहली बार
9. उलार सोरमपुर पंचायत में
जीते:- संदीप सिंह को 1786
हारे:- रामानुज प्रसाद 994
अंतर:- 692 मत से पहली बार
10. नरही पिरही पंचायत में
जीते:- कृष्णमोहन पासवान को 2386
हारे:- संजय कुमार रजक को 1663
अंतर:- 723 मत से पहली बार
11. सोनियामा पंचायत में
जीते:- अंजू देवी 2059
हारे:- संजू देवी 1512
अंतर:- 547 मत से पहली बार
12 . सीही पंचायत में
जीते:- राजीव रंजन शर्मा को 2201
हारे:- आशा देवी को 1536
अंतर:- 665 मत से पहली बार
13. अछुआ रकसिया पंचायत में
जीते:- शंभू पासवान को 1195
हारे:- महेश पासवान को 829
अंतर:- 366 मत से पहली बार
14. भरतपुरा पंचायत में
जीते:- सुनैना देवी को 1463
हारे:- सविता देवी को 1468
अंतर:- 5 मत से पहली बार
रजनीकांत दूसरी बार जीते
वहीं मतगणना के दौरान उलार सोरमपुर पंचायत से सरपंच पद पर रजनीकांत कुमार ने दूसरी बार जीत हासिल किया है। जबकि सदावह डोरवां पंचायत से बबिता कुमारी सरपंच पद पर जीत हासिल किया है। वहीं पंचायत समिति पद पर सेल्हौरि बेल्हौरि पंचायत से सोनालिका कुमारी, उलार सोरमपुर पंचायत से नवलेश कुमार, काब पंचायत से सीमा देवी, सिंघाड़ा कोपा पंचायत से गायत्री देवी, धाना निसरपुरा पंचायत से आरती देवी सहित अन्य प्रत्यासियो ने जीत हासिल किया है।

About Post Author

You may have missed