पटना म्यूजियम में 1 जून से पर्यटकों के जाने पर पाबंदी, इन कारणों से घूमने पर लगी रोक

पटना। अगर आप पटना में हैं या पटना से बाहर हैं और पटना म्यूजियम जाने का प्लान कर रहें हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, पटना म्यूजियम को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वही इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। बता दे की संग्रहालय में पर्यटकों के आवागम पर 1 जुन से पाबंदी लगा दी गई है। वही अगले आदेश तक म्यूजियम में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मिली जानकारी अनुसार, ऐतिहासिक पटना म्यूजियम के 95 साल पुरानी इमारत के मरम्मत करने के लिए आगंतुकों के लिए बंद किया गया है। बता दें कि पटना म्यूजियम में समृद्ध कलाकृतियों, दुर्लभ चित्रों और 20 करोड़ साल पुराने जीवाश्मयुक्त पेड़ के तने संग्रह कर रखा गया है। कई राज्यों के लोग यहां अक्सर घुमने के लिए आते हैं। बता दें कि 1928 में संग्राहलय की यह इमारत बनी थी। जिसे स्थानीय लोग जादु घर के नाम से जानते हैं। वहीं इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में संग्रहालय की इमारत का नवीकरण किया जा रहा है। जिसके कारण संग्रहालय को अगले आदेश तक आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी पुरानी दीर्घाओं को कलाकृतियों और अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने के लिए नए तरीके से फिर से डिजाइन, पुनर्व्यवस्थित और क्यूरेट किया जाएगा। आगे अधिकारी ने बताया कि पुरानी इमारत के पुनरुद्धार के अलावा इसकी दीर्घाओं को भी नया रूप दिया जाएगा और आगंतुकों के लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए पुन: व्यवस्थित किया गया। उन्होंने कहा की पटना संग्रहालय कलाकृतियों का खजाना है। बिहार सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पुराने संग्रहालय के चारों ओर नई इकाइयों के निर्माण पर सिविल कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब धीरे-धीरे उनमें दृश्य दीर्घाएं बनाई जाएंगी और विरासत भवन के जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा, इसलिए एक जून से पटना संग्रहालय आगंतुकों के लिए बंद हो जाएगा।

About Post Author