राजधानी पटना के बड़े होटल में पड़ी रेड, लड़कों के साथ मस्ती कर रही लड़कियां हुई फरार

demo pic

पटना। राजधानी पटना के एक बड़े होटल में पटना पुलिस ने रेड किया हैं। जानकारी के अनुसार, यहाँ शराबबंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ती हुई दिखाई दी। वही जब तक पुलिस पार्टी कर रहे लोगों को पकड़ पाती, तब तक सभी भाग चुके थे। बता दे कि इस पार्टी में एक लड़की समेत 6 लोग मौजूद थे। मामला पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित होटल पैराडाइज का हैं। यहाँ बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पार्टी करने का मामला सामने आया था। होटल में शराब परोसी जा रही थी। इस दौरान एक युवती सहित छह लोग मौजूद थे। होटल में चल रही शराब पार्टी की सूचना पुलिस को मिली लेकिन जबतक पुलिस होटल के कमरे तक पहुंच पाती वे लोग फरार हो गए।

बता दे कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की छानबीन में होटल मैनेजर की लापरवाही की बात सामने आई है। जिन लोगों ने पार्टी का आयोजन किया था, होटल के रजिस्टर में उनका नाम तक दर्ज नहीं किया गया है। जिसके बाद होटल के गार्ड मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर सहित तीन पर नामजद जबकि अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। होटल मालिक और कर्मियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही होटल के कमरे से शराब से भरी चार बोतल सहित कुल पांच बोतलें बरामद की गई हैं।

About Post Author

You may have missed