October 23, 2026

भागलपुर में राजस्व विभाग के कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते निगरानी विभाग ने दबोचा

भागलपुर । जिले में निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए राजस्व विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में बताया गया कि कर्मी को एक लाख रुपये लेते हुए रंग हाथ पकड़ा गया था।

गिरफ्तार कर्मी की पहचान अभिनंदन प्रसाद सिंह राजस्व कर्मचारी व अंचल निरीक्षक के रूप में हुई है। वह शाहकुंड अंचल भागलपुर में कार्यरत है। उन्होंने कोई काम कराने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत के रूप में मांगे थे, लेकिन इसकी सूचना निगरानी विभाग को दे दी गई। इसके बाद निगरानी के योजनानुसार ने कर्मी को पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

You may have missed