RCP बोले, कार्यकर्ताओं की नि:स्वार्थ सेवा JDU को जिंदा और संगठन को जीवंत रखेगी

* नीतीश कुमार के कार्यों को घर-घर पहुंचाना हो हमारी प्राथमिकता: उमेश कुशवाहा
* सीतामढ़ी जदयू कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन


पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार से सीतामढ़ी जदयू कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, महासचिव अनिल कुमार, चंदन कुमार सिंह, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप एवं जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे।
इस मौके पर श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के खिलाफ जदयू के जागरुकता अभियान में हर जिले के साथियों ने जैसा उत्साह दिखाया है, वह हमारे इस विश्वास को बल देता है कि जदयू के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के नीतीश कुमार हैं। उनकी नि:स्वार्थ सेवा पार्टी को हमेशा जिंदा और संगठन को जीवंत रखेगी। उन्होंने सबसे महिला उद्यमी विषय पर कल होने जदयू के वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिख रही है, लेकिन इससे हमें निश्चिन्त नहीं हो जाना है। इसकी संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें अभी से सारी तैयारियां करनी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जितने अभूतपूर्व कार्य हुए उन्हें घर-घर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए।
कार्यक्रम में जूम ऐप के माध्यम से सीतामढ़ी जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा के साथ ही सांसद सुनील कुमार पिन्टू, विधान परिषद में जदयू के उपनेता देवेशचन्द्र ठाकुर, विधायक श्री पंकज कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार राय, विधानपार्षद रामेश्वर महतो, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता, प्रदेश महासचिव मो. जियाउद्दीन खां, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं नागेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़े रहे। कार्यक्रम का संचालन जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने किया।

About Post Author

You may have missed