‘सनकी दरोगा’ बलात्कार मुक्त भारत बनाने की एक पहल: रवि किशन

पटना। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ बिहार महिला विकास मंच द्वारा पटना के कासा पीकोला में आयोजित संवाद में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कहा कि उनकी फिल्म सनकी दरोगा देश को बलात्कार मुक्त भारत बनाने की एक छोटी सी पहल है। छोटी बच्चियों तक को नहीं छोड़ने वाले बलात्कारी दरिंदे ने भारत की छवि को धूमिल कर दिया है। दुनिया भर में एकमात्र हमारा देश ऐसा है जहां महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया जाता है। मगर इन दिनों बलात्कारी दरिंदे हमारे समाज में घुस आये हैं, जो ऐसा करते हैं। मेरा मानना है कि ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई हो और स्पीडी ट्रायल के जरिये इन्हें फांसी की सजा मिले। इससे एक भय पैदा होगा। तभी इस विकृत मानसिकता के लोगों का विनाश होगा। रवि किशन ने कहा कि सनकी दरोगा बलात्कारियों द्वारा देश की महिलाओं पर किये गए जुर्म की पीड़ा है, जिसे मैंने अपने प्रोडक्शन से बनाया है और इसकी कहानी भी लिखी है। हम कहना चाहते हैं कि हमारी फिल्म सनकी दरोगा देखने के बाद अगर ऐसी मानसिकता वाले कुछ लोग भी सुधरेंगे, तो ये हमारी कामयाबी होगी। अपनी इसी मुहिम के साथ हम सनकी दारोगा लेकर आये हैं, जिससे पटना में वीणा मानवी के नेतृत्व में बिहार महिला विकास मंच जुड़ी और संवाद का एक बेहतर मंच दिया। उन्होंने कहा कि आगे हम सात सितंबर तक बिहार में विभिन्न जगहों पर लोगों में जागरूकता फैलायेंगे।

बलात्कार किसी भी समाज के लिए बेहद घातक: अंजना सिंह

वहीं महिला संवाद को संबोधित करते हुए फिल्म की अभिनेत्री अंजना सिंह ने कहा कि बलात्कार किसी भी समाज के लिए बेहद घातक है। आज अखबारों के पन्नों में हर रोज बलात्कार की खबरें हमें आहत करती हैं। कुछ बिगड़े लोगों ने महिलाओं को मनोरंजन समझ लिये हैं। इसलिए हम सबों से कहना चाहते हैं कि वे बलात्कार के खिलाफ फिल्म सनकी दरोगा के मुहिम में शामिल हो और सभी महिलाओं का सम्मान करें। साथ ही हम महिलाओं के लिए कहना चाहते हैं कि कुछ भी हो बिना डरे पुलिस और कानून की मदद लेंए क्योंकि हमारे देश का कानून महिलाओं के सबसे ज्यादा सशक्त है। कॉमेडियन मनोज टाइगर ने कहा कि अश्लीलता के दाग तो भोजपुरी सिनेमा पर खूब लगेए मगर ष्सनकी दरोगाष् बता देगी कि भोजपुरी सिनेमा में कंटेंट और सार्थक विषयों पर भी किसी अन्य इंडस्ट्री की फिल्मों से कम नहीं है।
इससे पहल महिला संवाद में बिहार महिला विकास मंच की कंचन माला, कांति केसरी, वंदना, भारती, शोभा ने फिल्म सनकी दरोगा की कास्ट को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मंच की महिलाएं शामिल रहीं।

About Post Author

You may have missed