दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या जघन्य अपराध, भाजपा पीड़ित परिवार की लड़ेगी लड़ाई : सम्राट चौधरी

  • भाजपा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दोषियों को हो फांसी की सजा

पटना(अजीत)। फुलवारीशरीफ में दो दलित बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म एक बच्ची की हत्या व दूसरी की हालत गंभीर होने के मामले की जानकारी मिलने पर बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं सांसद रामकृपाल यादव के साथ तिरहुत प्रमंडल प्रभारी आशुतोष सिंह, भाजपा नेता भाई सनोज यादव घर जाकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की राजधानी पटना में थाना से 3 किमी की दूरी पर इस तरह बच्चियों के साथ बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराध किया जा रहा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए शर्मशार करने वाला दिन है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज दानापुर पहुंचे व उस पीड़ित परिवार से मुलाकात की जिनकी दो बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म व बाद एक की हत्या कर दी गई। एक बच्ची अभी भी जीवन और मौत के बीच झूल रही है। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि भाजपा उनकी न्याय की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक कि दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती। ऐसी जघन्य घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधी शहर में घूम रहे हैं, यह पुलिस के लिए भी शर्म की बात है। अब तक अपराधियों की पहचान तक नहीं हो पाई है। ऊन्होंने साफ लहजे में कहा कि ऐसे बदमाशों को इनकाउंटर कर देना चाहिए और उनके घरों को ध्वस्त करना होगा। भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि इस मामले को भाजपा स्वयं अपने खर्च पर लड़ेगी। चौधरी ने आगे कहा कि थाना पहुंचकर बच्चियों के गायब होने की जानकारी देने पर पुलिस ने कारवाई नही की, कारवाई करने के लिए पैसे की मांग तक की गई। आज बिहार में शासन नाम की चीज नहीं रही। शराब, जमीन और बालू माफिया की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चियों के साथ घटना घटी उनके पिता नहीं हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सांसद रामकृपाल यादव के द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक से बातकर विशेष जांच दल गठित करवाई गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जख्मी बच्ची का इलाज भी भाजपा अपने खर्च पर करवाएगी। सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार के लिए शर्मशार करने वाला दिन है और बहुत ही दुखद घटना है। थाना से 3 किलोमीटर दूरी पर दलित बस्ती में दो मासूम बच्चियों के साथ ऐसा घोर अन्याय करने का काम किया गया है। सांसद ने कहा बिहार सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। वही इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। सांसद ने कहा कि पुलिस 24 घंटे में अपराधियों को गिरफतार करें। वही इनके अलावा राजद, लोजपा समेत कई दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों का दिन भर पीड़ित परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचने का तांता लगा रहा।

About Post Author

You may have missed