पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई को लेकर बिहार कांग्रेस ने पोस्टर लगा जताया विरोध,कहा न्याय के साथ हुआ अद्भुत धोखा

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के राज्यसभा में नामित किए जाने को मुद्दा बनाते हुए पटना की सड़कों पर जमकर बैनर पोस्टर लगाए हैं।बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय एवं ई. वेंकटेश रमन के द्वारा लगाए गए पोस्टरों में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के द्वारा अधिसूचना जारी कर पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया।सरकार के इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट में चले राफेल डील की याचिका पर कोर्ट के फैसले की सच्चाई सामने आ गई।पटना के सड़कों पर लगे इन पोस्टरों में भारत के नक्शे में इंसाफ की देवी का फोटो लगा हुआ है।कई अन्य तस्वीरें भी है।जिनमें से एक तस्वीर में पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई गृह मंत्री अमित शाह के सामने अभिवादन की मुद्रा में है।इतना ही नहीं भारत के नक्शे एक कोने में जस्टिस लोया का भी चित्र अंकित है।इन पोस्टरों के माध्यम से कांग्रेस ने कहा कि भाजपा का न्याय से अद्भुत धोखा।कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर मांग किया है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के कार्यकाल के सभी फैसले की जांच हो।कांग्रेस के द्वारा पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का शपथ ग्रहण देश और प्रदेश के लिए काला दिन बताया गया है।इस पोस्टर में बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रियई. कमल कमलेश,सूरज कुमार एवं ई वेंकटेश रमन आदि नेताओं के नाम निवेदक के रूप में है।

You may have missed