September 23, 2026

PATNA : पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू यादव पार्टी से छ: वर्षों के लिए निष्कासित

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक ने रामबाबू यादव, पूर्व प्रत्याशी 10-रक्सौल विधानसभा के दल विरोधी कार्य में लिप्त रहने के लिखित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पार्टी से छ: वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि रामबाबू यादव के विरूद्ध जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल एवं अन्य लोगों से पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायत प्राप्त हुई है। इसी के कारण अनुशासन समिति ने कार्यवाही की है।

You may have missed