पूर्व मंत्री रमई राम का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : जीतन राम मांझी

पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि रमई राम का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। हमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम के निधन की दु:खद खबर मिली है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
वहीं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह विधानसभा में 9 बार विधायक रहे। वे कर्मठ और जन समर्पित, लोकप्रिय राजनेता थे। उनके निधन से हम ने एक कर्मठ राजनेता खो दिया, जिसकी भरपाई संभव नहीं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान, विधायक डॉ. अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेता शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed