PATNA : वार्ड 25 से रजनीकांत ने किया नामांकन दाखिल, कहा-5 वर्षों से कर रहे हैं निरंतर सेवा

पटना। पटना नगर निगम के वार्ड 25 से निवर्तमान वार्ड पार्षद रजनीकांत ने आज नामांकन दाखिल किया। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रजनीकांत नामांकन दाखिल करने के लिए कृष्णा नगर स्थित अपने कार्यालय से निकले थे। रजनीकांत 2017 में वार्ड 25 के विजेता रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से क्षेत्र की जनता के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि कोरोना काल के त्रासदी के वक्त भी लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा में लगे हुए थे। वही उन्होंने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल रही हो, चाहे प्रतिकूल पिछले 5 वर्षों में कभी भी वार्ड 25 में विकास के कार्यों की गति को मंद नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भली-भांति पिछले 5 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों तथा सेवाओं को जानती है। वही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार भी वार्ड 25 की जनता विजय का तिलक उन्हे ही लगाएगी। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत वार्ड 25 से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वही इसके पूर्व 2017 में उन्होंने तत्कालीन वार्ड पार्षद अशोक ठाकुर को पराजित किया था। वही उन्होंने कहा कि वार्ड 25 में विकास से जुड़े कई कार्यों को विगत 5 वर्षों के दौरान संपन्न कराया गया है।

About Post Author

You may have missed