बेतिया मैं शौच के लिए घर से गई नाबालिग लड़की से 2 युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, परिजनों ने थाने मे दर्ज करवाई प्राथमिक

बेतिया। बिहार के बेतिया में 14 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। उसकी हालत गंभीर है। GMCH में उसका इलाज चल रहा है। गैंगरेप के बाद दोनों लड़कों ने उसका गला भी दबाया। जब उन्हें लगा कि वो मर चुकी है। तो वैसे ही बिना कपड़ों के उसे छोड़कर वहां से भाग निकले। लड़की कुछ भी बोल नहीं पा रही है। उसने अस्पताल में इशारों-इशारों में पूरी दरिंदगी की कहानी बताई। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांव का है। वही परिजनों का कहना है कि पीड़िता गुरुवार को सुबह 4 बजे अपने घर से शौच के लिए सरेह में गई हुई थी। उसी दौरान उसके गांव के ही 2 युवक ने उसे पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दोनों ने बचने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गए।

वही सरेह में गांव वालों ने लड़की को बिना कपड़ों के बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। बाद मैं ग्रामीणों ने इसकी सूचना किशोरी के परिजनों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को घर लाए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए पीड़िता किशोरी को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है। हाथ से इशारा कर अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां कर रही है। वही परिजनों ने बताया कि लड़की सरेह में शौच करने के लिए गई थी। बाद में गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि लड़की सरेह में बेहोश पड़ी है। वही इसके बाद जब सरेह में गए तो दंग रह गए। बच्ची बेहोश पड़ी थी। मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्र नाथ झा ने बताया कि लड़की का इलाज कराया जा रहा है। गैंगरेप की बात सामने आ रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed